विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है:हम सभी Russia, Canada और USA के बारे में जानते हैं क्योंकि यह विश्व के सबसे बड़े देशों में से एक है। अगर इनके एरिया की बात करें तो यह देश करीब 9,000,000 - 17,000,000 तक के Square Kilometer की एरिया पर फैले हैं। इन सभी देशों का क्षेत्रफल बहुत ही अधिक है।
यह देश अपने कानून और प्राकृतिक संसाधनों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में बात करेंगे।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है और इस देश की क्या क्या खासियत है?
तो चलिए आगे बढ़ते हैं और अब विस्तार से जानते हैं विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में:
Duniya का सबसे छोटा देश
इस पूरे विश्व का सबसे छोटा देश सीलैंड को माना जाता है। सीलैंड 6000 वर्ग फुट के एरिया में फैला हुआ है। इस पूरे देश की जनसंख्या सिर्फ 27 लोगों की ही है।
सीलैंड इंग्लैंड के सफोल्क उत्तरी समुद्री तट से 10 किलोमीटर दूर सिलाई खंडहर के समुंदरी किले पर स्थित है। इस देश के चारों तरफ आपको सिर्फ समुंद्र ही समुंद्र दिखाई देंगे। समुंद्र से घिरे हुए सीलैंड देश को जहाज के द्वारा अनाज और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं पहुंचाई जाती हैं।
इस जगह का निर्माण दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हुआ था। उस वक्त इंग्लैंड ने इस जगह को बनाया था anti-aircraft डिफेंसिव प्लेटफार्म के रूप में।
दूसरे विश्वयुद्ध में निर्मित होने की वजह से यह देश एक बहुत ही पुराना देश माना जाता है लेकिन इसके बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय तौर पर इसे विश्व का सबसे छोटा देश घोषित नहीं किया गया है।
अभी भी वेटिकन सिटी को ही विश्व का सबसे छोटा देश माना जाता है जिसकी जनसंख्या करीब 800 लोगों की है।
सीलैंड के राजा Roy Bates
Roy Bates ने 1967 में सीलैंड पर कब्जा कर लिया और इसे एक स्वतंत्र देश बनाने का निर्णय लिया। Roy Bates एक मेजर थे और उन्होंने खुद को सीलैंड का राजा घोषित कर दिया। राजा बनने के बाद Roy Bates अपने परिवार सहित यहां आकर रहने लगे।
Roy Bates का पूरा नाम Michael Roy Bates बताया जाता है। Roy Bates के माता पिता Paddy Roy Bates और Joan Bates थे।
Roy Bates के दो बच्चे थे बेटा Michael और बेटी Penelope। आगे चलकर उनके बेटे Michael सीलैंड के राजा बने। Roy Bates की मृत्यु के बाद अक्टूबर 2012 में Michael को वहां का राजा घोषित कर दिया गया और वह अपनी बीवी और बेटी के साथ सीलैंड पर रहने लगे।
सीलैंड एक देश कैसे बनाएं?
Michael Roy Bates ने सीलैंड को एक इंडिपेंडेंट देश बनाने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने सीलैंड को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए सीलैंड की अपनी करेंसी और झंडा भी बनवाया।
सीलैंड की करेंसी में Michael Roy Bates ने अपनी पत्नी Joan Bates की तस्वीर लगवाई है।
सीलैंड का अपना एक झंडा भी है जिसे तीन रंगों की मदद से बनाया गया है लाल, सफेद और काला। सीलैंड के झंडे में इस्तेमाल किए गए हर एक रंग का एक मतलब है जैसे कि सीलैंड के झंडे में जिस रंग का सबसे पहले इस्तेमाल किया गया है वह है लाल जिसका मतलब है Roy। इसके बाद आने वाले सफेद रंग का मतलब है सच्चाई जिस पर सीलन के राजा चलते हैं और आखिर में इस्तेमाल किए गए काले रंग का मतलब है Pirate Radio।
इन चीजों के अलावा सीलैंड का डाक टिकट और पासपोर्ट भी है। सीलैंड के राजा कहते हैं कि हर साल कई देशों के नागरिक खुद को सीलैंड का वासी बनने की प्रार्थना पत्र भेजते हैं।
सीलैंड देशभर में काफी प्रसिद्ध छोटे देशों में से एक है। कई लोग कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय तौर पर इसे विश्व का सबसे छोटा देश घोषित करने से इंकार कर दिया गया लेकिन सीलैंड के राजा का कहना है कि उन्होंने कभी कोशिश ही नहीं कि सीलैंड को एक देश की मान्यता दिलवाने की। सीलैंड जैसा चल रहा है वह उसी में काफी खुश हैं।
सीलैंड की आर्थिक व्यवस्था
सीलैंड एक बहुत ही छोटा देश है और इसी वजह से इसके पास कोई प्राकृतिक संसाधन नहीं है। प्राकृतिक संसाधन ना होने की वजह से इस देश को चलाना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है लेकिन इसके बावजूद भी कहा जाता है कि यहां के राजा इस देश को काफी सलीके से चलाया करते हैं। सीलैंड देश के रखरखाव में जो खर्च आता है उसकी पूर्ति करने हेतु वहां के लोगों ने अपना एक ऑनलाइन स्टोर खोला है जहां पर आपको कई वस्तुएं जैसे की टीशर्ट और डाक टिकट मिल सकते हैं। इसके अलावा वहां के स्थानीय योग कुछ छोटे-मोटे काम करके अपना जीवन यापन करते हैं।
सीलैंड पर जाकर रहना एक काफी रोमांचक साबित हो सकता है। सीलैंड एक ऐसा देश है जिसका इतिहास जानने लायक है। आप इस देश के इतिहास को जितना जानने की कोशिश करेंगे उतना ही मजा आएगा।
कई जगहों से यह भी पता चला है कि सामान्य अवस्था में तो यहां पर हम नहीं घूम सकते हैं लेकिन स्पेशल परमिशन लेने पर शायद आपको सीलैंड में यात्रा करने की अनुमति मिल जाए।
इस आर्टिकल में हमने विश्व के सबसे छोटे देश सीलैंड के बारे में बात की है और इस देश से जुड़ी हर छोटी मोटी कहानियां भी जानी।
आप हमें बताइए कि आपकी क्या राय है विश्व के सबसे छोटे देश के बारें में और क्या आप वहां जाना पसंद करेंगे?
आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल पसंद आया हो और आपको इस आर्टिकल से सीलैंड देश के बारे में कई जानकारी जानने को मिली हो।